बिशुनपुरा: सड़क पर कुत्ते के अचानक आने से अनियंत्रित हुई मोटरसाइकिल, युवक घायल
कांडी थाना क्षेत्र के गोसांग गांव में रविवार की शाम सड़क पर अचानक कुत्ता दौड़ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में विशुनपुरा निवासी उमेश कुमार यादव घायल हो गया। उसके दाएं पैर में चोट लगी है। बताया गया कि उमेश कुमार यादव कांडी थाना क्षेत्र के गरदाहा गांव से रिश्तेदारी से मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गोसांग गांव