एंकर-रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गाजीपुर में भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
इस दौरान स्वंय सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं ने जिलाधिकारी की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने भी महिलाओं का सम्मान करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान महिलाओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया