आनंदपुरी: आनन्दपुरी थाना पुलिस ने फाइनेंस कंपनी की आड़ में ट्रैक्टर हड़पने के आरोपी को किया गिरफ्तार, ट्रैक्टर बरामद
आनंदपुरी थाना पुलिस ने फाइनेंस कंपनी की आड़ में किसान को डरा-धमकाकर ट्रैक्टर हड़पने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया ट्रैक्टर बरामद किया है। थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने बताया कि कांगलिया निवासी हिरालाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था।