मरवाही: हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प, जिले में रोपे गए 3.36 लाख से अधिक पौधे, डोंगरिया में हुआ कार्यक्रम
हरेली तिहार के अवसर पर जिले में हरित जीपीएम अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन की जनभागीदारी पहल के तहत जिलेभर में 3 लाख 36 हजार से अधिक पौधे रोपे गए। बुधवार को सुबह 11 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम डोंगरिया में आयोजित हुआ, जिसमें प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।