उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा को लेकर उत्तरकाशी पुलिस ने ताजा स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस प्रशासन के मुताबिक, श्री गंगोत्री धाम और श्री यमुनोत्री धाम में यात्रा बिल्कुल सुव्यवस्थित रूप से गतिमान है। राहत की बात यह है कि दोनों ही धामों के यात्रा मार्ग पूरी तरह से खुले हुए हैं और वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चल रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए यात्रा करने की अपील की है।
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Chsrdhaamyatera #viralvideo