भरथना: बकेवर के गौतमपुरा नहर पुल पर मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, चोरी का सरिया और ई-रिक्शा बरामद
निर्माणाधीन मकान से 1.25 कुंतल सरिया चोरी करने वाले तीन बदमाशों को बकेवर पुलिस ने शनिवार शाम करीब 6:30 बजे गौतमपुरा नहर पुल के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदीप उर्फ कल्लू और नईमुद्दीन के पैर में गोली लगी, जबकि अशोक कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं चौथा आरोपी सोनू झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया।