उचकागांव: गोपालगंज में जितिया पर दाहा नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत
जितिया पर्व के दिन रविवार को बरईपट्टी गांव के समीप दाहा नदी में नहाने के दौरान दो किशोर गहरे पानी में डूब गये. हादसे में दोनों की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में मातम पसर गया. एक साथ दो किशोरों की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है. नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गये दोनों किशोर मृतकों की पहचान बरईपट्टी गांव निवासी प्रमोद