मध्य प्रदेश के इंदौर में गोराकुंड चौराहे के पास स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की पोल उस वक्त खुल गई, जब नई पानी की पाइपलाइन की टेस्टिंग के दौरान अचानक जमीन के नीचे से तेज बहाव के साथ पानी फूटा और 40 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर धंस गया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें सड़क धंसने का खौफनाक मंजर साफ देखा जा सकता है।
करोड़ों रुपये के भारी-भरकम बजट से तैयार हुई इस सड़क के पहली ही टेस्टिंग में धंस जाने से निर्माण की गुणवत्ता और प्रशासनिक दावों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।
#IndoreNews #SmartCityIndore #IndoreDevelopment #CorruptionExposed #IndoreLive #MPNews #BreakingNews #RoadCaveIn #SmartCityScam #FatafatNews