मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वन मित्रों का मासिक मानदेय 10,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये कर दिया है। साथ ही दधोल को तहसील बनाने, स्वास्थ्य केंद्रों में नए पद सृजित करने और महाविद्यालयों में नई कक्षाएं शुरू करने की घोषणा भी की गई है।