कुलपहाड़: बेलाताल से तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
कुलपहाड़ पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जैतपुर कस्बे के पास एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने अभियुक्त की पहचान रविशंकर रैकवार (25) निवासी जैतपुर के रूप में बताई है। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ थाना कुलपहाड़ मे 3/25 में कार्रवाई।