चमोली: चमोली-खैनुरी सड़क का युद्धस्तर पर सुधार, जल्द होगी यात्रियों की राहत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चमोली-खैनुरी सड़क का तेजी से सुधार कार्य शुरू हुआ है। जिलाधिकारी चमोली की निगरानी में स्थानीय प्रशासन इस मार्ग पर काम कर रहा है ताकि यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित हो सके।