Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
dprojehanabad
आज दिनांक 3 अक्टूबर को जहानाबाद ज़िले से संबंधित मुख्य समाचार पत्रों में प्रकाशित ख़बरों का संकलन
80 views |
Jehanabad, Bihar
| Oct 3, 2026
MORE NEWS
🏆🔥 खेल का महाकुंभ, प्रतिभाओं का दमदार प्रदर्शन—लगभग 3000 खिलाड़ियों की रिकॉर्ड सहभागिता के साथ शानदार समापन! 🔥🏆
Jehanabad, Bihar | Oct 3, 2026
🏥 बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर, मरीजों की सुविधा सर्वोपरि ◆ सिविल सर्जन, जहानाबाद डॉ. हरिश्चंद्र चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सह रेफरल अस्पताल, मखदुमपुर का किया औचक निरीक्षण। 🔹 इमरजेंसी विभाग, आयुष्मान भारत कक्ष, ईसीजी रूम, लैब कलेक्शन सेंटर, लैब जांच कक्ष एवं ड्यूटी रोस्टर का लिया जायजा। 🔹 मरीजों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश। 🔹 चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारु रखने पर विशेष जोर। #स्वस्थजहानाबाद #स्वास्थ्यसेवा #जिलाप्रशासनजहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Oct 3, 2026
🏆🔥 चार दिन… हजारों खिलाड़ी… और खेल के मैदान में जोश का शानदार उत्सव! 🔥🏆 🎉 रिकॉर्ड सहभागिता के साथ जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 का शानदार समापन! ◆ जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के दिशा-निर्देश में आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर से लगभग 3000 खिलाड़ियों की रिकॉर्ड सहभागिता रही। ⚡ एथलेटिक्स से फुटबॉल तक, कबड्डी से ताइक्वांडो तक, कराटे से योगा और क्रिकेट तक—हर मैदान पर दिखा जोश, जुनून, प्रतिभा और खेल भावना का दमदार संगम! 🏅 चार दिनों तक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से खेल मैदानों को जीवंत रखा और जीत-हार से आगे बढ़कर अनुशासन, टीम भावना एवं आत्मविश्वास की शानदार मिसाल पेश की। 👏 सभी विजेता, उपविजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को ढेरों शुभकामनाएं—खेलते रहिए, आगे बढ़ते रहिए और जहानाबाद का नाम रोशन करते रहिए! 🌟 #जिलास्तरीयविद्यालयखेलप्रतियोगिता #खेलप्रतिभा_खेलभावना #जिलाप्रशासनजहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Oct 3, 2026
🏆 समापन दिवस पर भी खेल का जोश और उत्साह बरकरार! 🏃♂️⚽ 📍 जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 के समापन दिवस पर रिले रेस एवं फुटबॉल सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने पूरे जोश, ऊर्जा एवं खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ◆ जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। ✨ मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह, टीम भावना और जीत का जज्बा रहा आकर्षण का केंद्र। #जिलास्तरीयविद्यालयखेलप्रतियोगिता #खेलोबिहार #जहानाबाद #खेलप्रतिभा #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Oct 3, 2026
🏆 खेल मैदान में जोश, जुनून और शानदार प्रदर्शन! 🏆 📍 जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 के तीसरे दिन भी खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर रहा। ◆ एथलेटिक्स, रग्बी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, भारोत्तोलन, तलवारबाजी, शतरंज, कबड्डी एवं बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम। 🥇 अलग-अलग आयु वर्ग एवं स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हासिल किए विजेता एवं उपविजेता स्थान। ✨ खेल मैदान में दिखा अनुशासन, टीम भावना और जीत का जज्बा, जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रतियोगिता को बनाया रोमांचक। #जिलास्तरीयविद्यालयखेलप्रतियोगिता2026 #Jehanabad #Sports #खेलप्रतिभा #विकसितभारत_ समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Oct 2, 2026
🏥📚 सुगांव में स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा 📍 जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया द्वारा सुगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) एवं पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया। ◆ निरीक्षण के दौरान उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। ◆ संबंधित पदाधिकारियों को PHC एवं पुस्तकालय के सुचारू एवं सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ◆ आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं तथा विद्यार्थियों एवं युवाओं को पुस्तकालय की सुविधाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया #जिला_प्रशासन_जहानाबाद#स्वास्थ्य #पुस्तकालय #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Oct 2, 2026
🌿 स्वच्छ भारत दिवस पर सुगांव ग्राम पंचायत में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश 🌿 📍 सुगांव ग्राम पंचायत, जहानाबाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर सुगांव ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा (SHS)-2026 अभियान एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 👩💼 इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए स्वच्छता को केवल एक अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन एवं सामुदायिक व्यवहार का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ एवं कचरा-मुक्त गांव के निर्माण में प्रत्येक परिवार और प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। ♻️ कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं जीविका दीदियों को ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 के प्रावधानों के संबंध में जागरूक किया गया। व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से गीला, सूखा एवं घरेलू खतरनाक कचरे सहित विभिन्न श्रेणियों के कचरे का स्रोत पर पृथक्करण (Source Segregation), सुरक्षित संग्रहण एवं उचित निस्तारण करने की जानकारी दी गई। 🚯 साथ ही लोगों को कचरा नालियों, सड़कों, सार्वजनिक स्थलों एवं जलस्रोतों में नहीं फेंकने तथा निर्धारित व्यवस्था के माध्यम से उसका उचित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। 👩👩👧👦 जिला पदाधिकारी ने स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने में जीविका दीदियों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए परिवारों को कचरा पृथक्करण के लिए प्रेरित करने तथा गांवों में स्वच्छता संबंधी व्यवहार को स्थायी बनाने में सक्रिय सहभागिता की अपील की। 🏅 इस अवसर पर स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। 🌱 ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों को लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल के लिए भी प्रेरित किया गया। 🤝 कार्यक्रम में उपस्थित समुदाय के सदस्यों ने अपने आसपास नियमित स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित पृथक्करण एवं निस्तारण करने, सार्वजनिक स्थलों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ रखने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। ✨ “स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जिम्मेदारी और सामूहिक संस्कार है।” ##स्वच्छभारतदिवस #स्वच्छताहीसेवा2026 #एकपेड़माँकेनाम #स्वच्छजहानाबाद # विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्श
Jehanabad, Bihar | Oct 2, 2026
आज दिनाँक 2 अक्टूबर को जहानाबाद जिले से संबंधित प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित मुख्य ख़बरों का संकलन
Jehanabad, Bihar | Oct 2, 2026