👉#गांधी-शास्त्री जयंती पर सहयोग संस्था का सेवा संदेश, विनोबा आश्रम में लगा स्वास्थ्य शिविर
--#वृद्धजनों को फल वितरण के साथ निशुल्क जांच, दवा और चश्मे बांटे, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
शाहजहांपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सहयोग संस्था की ओर से विनोबा सेवा आश्रम में सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की गई। संस्था ने आश्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाकर वृद्धजनों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कराई और उन्हें दवाएं, चश्मे व आई ड्रॉप वितरित किए।शिविर में सभी वृद्धजनों की शुगर जांच के साथ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। फिजिशियन डॉ. हेमेंद्र वर्मा, दंत चिकित्सक डॉ. रजत अग्रवाल, सर्जन डॉ. केपी गुप्ता और नेत्र विशेषज्ञ डॉ फैजान हुसैन ने अपनी सेवाएं दीं। आश्रम के वृद्धजनों को फल भी वितरित किए गए। सेवा कार्य से भावुक वृद्धजनों ने संस्था के सदस्यों और चिकित्सकों को आशीर्वाद दिया।इस दौरान विनोबा सेवा आश्रम की ओर से रमेश भैया ब विमला बहन ने सभी चिकित्सकों का स्वागत करते हुए उन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पौधारोपण भी किया गया। संस्था की ओर से बताया गया कि आज इस सत्र का पौधारोपण अभियान संपन्न हो गया है , और आगामी सत्र में इसे फिर शुरू किया जाएगा।कार्यक्रम में सहयोग संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान व मोहम्मद शाहनवाज खान एडवोकेट , अध्यक्ष स्तुति गुप्ता , डायरेक्टर तराना जमाल , रजनी गुप्ता , शालू यादव,जिला प्रभारी विकास सक्सेना, उपाध्यक्ष शिवम वर्मा व अंकुश गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संगीता गुप्ता, सचिव सुमन गुप्ता, सदस्य अभिषेक गुप्ता व अतुल गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। गंगा नंदनी जी, परमार्थ निकेतन हरिद्वार तथा विनोबा सेवा आश्रम के पदाधिकारियों और सदस्यों की भी सहभागिता रही।
सहयोग संस्था शाहजहाँपुर
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Oct 2, 2026