कोरबा: एत्मानगर में झुंड से बिछड़े हाथी का आतंक, फसल और सोलर मशीन तबाह; रातभर पहरा दे रहे ग्रामीण
Korba, Korba | Aug 13, 2026 कटघोरा वन मंडल के एत्मानगर रेंज में झुंड से बिछड़े एक हाथी ने पिछले चार दिनों से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हाथी लगातार गांव और खेतों में पहुंचकर जमकर उत्पात मचा रहा है।हाथी ने किसानों की गन्ने और धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। इतना ही नहीं, क्रेड़ा विभाग द्वारा लगाए गए सोलर पैनल और मशीन को भी हाथी ने तहस-नहस कर दिया।