चायल: चायल कस्बे में तालाब में मिला किशोर का शव, घर पहुंचते ही परिजनों ने किया चक्काजाम
कौशाम्बी। शुक्रवार सुबह से लापता किशोर का शव तालाब में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। किशोर की पहचान अभिमन पुत्र संतोष के रूप में हुई है। परिजन सुबह से ही रिश्तेदारियों समेत आसपास के स्थानों पर किशोर की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान शक होने पर परिजनों ने तालाब में तलाश शुरू की, जहां किशोर का शव पानी में तैरता मिला।