चीनोर: चीनौर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 190 से अधिक मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
चीनौर स्थित हिंगलाज माता मंदिर परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 190 से अधिक मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को उनके स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। शुभारंभ शिक्षक रघुवर दयाल मौर्य एवं अन्य चिकित्सकों द्वारा रिबन काटकर किया गया।