पांडू: सलखनी-गवरलेटवा जर्जर सड़क की जल्द होगी मरम्मत, डीसी ने दिया आश्वासन
Pandu, Palamu | Sep 29, 2026 प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सलखनी रेलवे गेट से द्वारपर, शिवसंपत धाम होते हुए सीएचसी मोड़ और गवरलेटवा गांव तक की जर्जर सड़क की जल्द मरम्मत होने की उम्मीद जगी है। युवा समाजसेवी सह पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी अजय कुमार गुप्ता ने सड़क की बदहाली को लेकर पलामू उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मरम्मत की मांग की।