सदर: प्रयागराज में पत्रकारों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर, 'हाई कार्ड' से मिलेगी इलाज में रियायत
Sadar, Allahabad | Aug 16, 2026
प्रयागराज में पत्रकारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सोमवार को सनातन हेल्थ केयर रिसर्च सेंटर कमला नेहरू हॉस्पिटल के द्वारा प्रयागराज में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ का भी सहयोग रहा। इस शिविर में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।