जबलपुर: जीआरपी पुलिस ने चोरी के 4 मामलों में ₹70,900 कीमत के मोबाइल किए बरामद
जबलपुर थाना जीआरपी पुलिस ने सोमवार को शाम 7 बजे बताया कि टीम द्वारा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रकरणों में आरोपियों की पतासाजी कर चोरी गए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की गई।