सिकंदराराऊ: हसायन पुलिस ने 1 अभियुक्त को 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में हसायन पुलिस ने 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 20 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हसायन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की गई है।