LIVE एक्सीडेंट: त्यूणी में मौत का खौफनाक मंजर कैमरे में कैद, 22 सेकेंड में खाई में समा गई कार
देहरादून के त्यूणी क्षेत्र में चकराता मोटर मार्ग पर चिल्लाड़ के पास कल हुए दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। वीडियो में तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होती दिखाई देती है और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरती है।
हादसा इतना भयावह था कि कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 39 वर्षीय दुर्गेश चौधरी की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए। SDRF और पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतक के शव को खाई से बाहर निकाला।
वीडियो विचलित कर सकता है। पहाड़ी सड़कों पर तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग से बचें। तीखे मोड़ों पर वाहन की गति नियंत्रित रखें।
#Tyuni #ChakrataTyuniRoad #ChakrataRoad #AccidentVideo #RoadAccident #RoadSafety #UttarakhandNews #DehradunNews #Tyuni #CarAccident #ViralVideo #BreakingNews #pahadsamachar