Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

लालटेन वाली कांवर लेकर देवघर निकला तेजस्वी का दीवाना, बाबा भोले से मांगी RJD की सरकार; बोला- हर घर मिले सरकारी नौकरी गयाजी। सावन की भक्ति के बीच बिहार की सियासत का रंग भी कांवर यात्रा में नजर आने लगा है। गयाजी से देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर जा रहे हजारों कांवरियों की भीड़ में एक ऐसा कांवरिया आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसकी कांवर पर भगवान भोलेनाथ की भक्ति के साथ आरजेडी का चुनाव चिन्ह लालटेन भी दिखाई दे रहा है। सफेद कपड़े पहने यह युवक कांवर के दोनों ओर लालटेन, आरजेडी का झंडा और तिरंगा लगाए हुए बाबा धाम की ओर बढ़ रहा है। यह अनोखी कांवर यात्रा गया के बड़की डेल्हा निवासी सूरज यादव की है। सूरज खुद को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव का जबरदस्त प्रशंसक बताते हैं। उनका कहना है कि वह पिछले करीब दो वर्षों से लगातार देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ को गंगाजल अर्पित कर रहे हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी कांवर यात्रा को राजनीतिक संदेश और व्यक्तिगत आस्था से जोड़ते हुए खास बना दिया है। सफेद कपड़ों पर तेजस्वी की तस्वीर, कांवर पर लालटेन सूरज यादव ने सफेद टी-शर्ट और सफेद पैंट पहन रखी है। उनकी टी-शर्ट पर तेजस्वी यादव की तस्वीर और लालटेन का निशान बना हुआ है। कांवर के दोनों ओर लालटेन टंगी हुई हैं। इसके अलावा कांवर पर आरजेडी का चुनाव चिन्ह और पार्टी का झंडा लगाया गया है। वहीं तिरंगा भी कांवर का हिस्सा बनाया गया है। दोनों तरफ पीतल के बर्तनों में पवित्र गंगाजल लेकर सूरज पैदल देवघर की ओर बढ़ रहे हैं। कांवरियों की भीड़ में जैसे ही सूरज अपनी सजी हुई कांवर लेकर गुजरते हैं, लोगों की नजरें उन पर टिक जाती हैं। कई लोग उनकी कांवर को देखकर चर्चा करते नजर आते हैं। बाबा भोलेनाथ की भक्ति के बीच लालटेन वाला यह अनोखा अंदाज लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। ‘तेजस्वी सरकार बने, हर घर में मिले सरकारी नौकरी’ सूरज यादव का कहना है कि उनकी इस यात्रा के पीछे बाबा भोलेनाथ के प्रति आस्था के साथ बिहार की राजनीति से जुड़ी एक खास इच्छा भी है। वह बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना कर रहे हैं कि बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बने और युवाओं को रोजगार मिले। सूरज कहते हैं, “मैं लालू जी और तेजस्वी जी का जबरदस्त फैन हूं। तेजस्वी जी ने कहा था कि अगर उनकी सरकार बनेगी तो हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसी बात से प्रभावित होकर मैं बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना कर रहा हूं कि जल्द तेजस्वी यादव की सरकार बने और बिहार के लोगों को रोजगार मिले।” उनकी इसी सोच ने इस बार की कांवर यात्रा को बाकी कांवर यात्राओं से अलग कर दिया है। सूरज की कांवर में धार्मिक आस्था के साथ राजनीतिक संदेश भी साफ नजर आ रहा है। लालू-तेजस्वी से मिलने की भी है चाहत सूरज यादव की इच्छा अपने पसंदीदा नेताओं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मिलने की भी है। वह दोनों नेताओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेना चाहते हैं। हालांकि, सूरज का कहना है कि वह बिना बुलाए उनके घर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर लालू यादव और तेजस्वी यादव उन्हें बुलाएंगे तो वह जरूर उनके पास जाएंगे और उनसे आशीर्वाद लेंगे। उनके मुताबिक, वह अपने नेताओं के प्रति सम्मान और प्रेम रखते हैं और बाबा भोलेनाथ से उनकी सरकार बनने की कामना कर रहे हैं। भक्ति के बीच सियासी संदेश बना चर्चा का विषय गयाजी से देवघर तक कांवरियों की लंबी कतार में सूरज यादव की यह अनोखी यात्रा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। किसी के लिए यह बाबा भोलेनाथ के प्रति आस्था है, तो किसी के लिए अपने पसंदीदा नेता के प्रति जुनून और समर्थन का अनोखा प्रदर्शन। सफेद कपड़े, तेजस्वी यादव की तस्वीर, कांवर पर दोनों तरफ लालटेन, आरजेडी का झंडा और साथ में तिरंगा—सूरज का यह अंदाज पूरे रास्ते चर्चा में है। अब बाबा बैद्यनाथ के दरबार में सूरज की यह प्रार्थना कितनी पूरी होती है और बिहार की सियासत किस करवट बैठती है, इसका जवाब आने वाले समय में मिलेगा। फिलहाल गयाजी से देवघर तक सूरज की ‘लालटेन वाली कांवर’ लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है। #गयाजी #GayaPolice #LatestNews #bihar #gaya #गया #गया_हो #deoghar

MORE NEWS