बूंदी: बूंदी पंचायत चुनाव 2026 में मतदान केंद्रों पर सभी सुविधाएं सुनिश्चित, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Bundi, Bundi | Oct 6, 2026 बूंदी जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव ने पंचायत चुनाव 2026 के लिए चुनाव कार्यों में पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, छाया, रैंप जैसी सुविधाओं के साथ दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी विशेष प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया। चुनाव की निष्पक्षता और शांतिपूर्ण सम्पन्नता के लिए प्रभारी अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।