मथुरा: हरियाली तीज पर श्रीधाम वृंदावन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सुरक्षा के लिए किए गए व्यापक इंतजाम
वृंदावन। पावन पर्व हरियाली तीज के विशेष अवसर पर शनिवार को श्रीधाम वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देशभर से पहुंचे भक्तों ने विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी जी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। हरियाली तीज पर ठाकुर बांके बिहारी जी के विशेष दर्शनों का महत्व है जहां श्रद्धालु की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए उमडा सैलाब