बबेरू: बबेरू में भारी बारिश के बीच गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमे
Baberu, Banda | Sep 25, 2026 बबेरू कस्बे मे धूमधाम के साथ गणेश महोत्सव अलग अलग जगहों पर मनाया गया, गणेश महोत्सव का शुक्रवार को कस्बे की सभी गणेश प्रतिमाओ का विसर्जन के साथ समापन हुआ। बता दें की शुक्रवार सुबह से हो रही भारी बारिश के बावजूद गणेश भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और बीच बारिश में ही श्रद्धालु गणेश मूर्ति को लेकर विसर्जन के लिए निकल पड़े डीजे की धुन पर भक्त खूब नाचे।