कटोरिया: कटोरिया के आसपास का कांवरिया पथ 24 घंटे रहता गुलजार
Katoria, Banka | Aug 13, 2026 सुल्तानगंज से जल लेकर पैदल बाबाधाम जाने वाले कांवरियों की भीड़ से कटोरिया आस-पास का कांवरिया पथ दिन हो या रात 24 घंटे गुलजार रहता है। इस दौरान संपूर्ण कांवरिया पथ बोल-बम के जयकारे से गूंजता रहता है। जमुआ पुल पर वाहनों एवं पैदल कांवरियों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गयी है।