रामपुर मनिहारन: बड़गांव में नलकूप के 30 फीट गहरे गड्ढे से ईंट निकालते समय मिट्टी की ढांग गिरी, चाचा-भतीजे की हुई मौत
थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव चिराऊ में शनिवार शाम नलकूप के करीब 30 फीट गहरे गड्ढे से ईंट निकालते समय मिट्टी की ढांग अचानक भरभराकर गिर गई।हादसे में चाचा राजेंद्र और उनका 12 वर्षीय भतीजा गौरव की मलबे में दबकर मौत हो गई। रात में अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी परेशानी आई। दोनों शवों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।