कुटुंबा: अंबा के हरदत्ता गांव की मुख्य सड़क पर जलजमाव, कीचड़ से ग्रामीण परेशान, चंदा जुटाकर करा रहे नाली की सफाई
कुटुंबा प्रखंड मुख्यालय अंबा के समीपवर्ती हरदत्ता गांव की मुख्य सड़क पर इन दिनों जलजमाव और कीचड़ की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। सड़क पर पानी जमा रहने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।