बाढ़: गौरी शंकर घाट पर गंगा में डूबे 80 वर्षीय बुजुर्ग, जर्जर और प्रतिबंधित घाट पर स्नान के दौरान हादसा
Barh, Patna | Aug 11, 2026 बाढ़ के गौरी शंकर घाट पर गंगा स्नान के दौरान 80 वर्षीय हरिनारायण पंडित नदी की तेज धारा में डूब गए। परिजनों ने लगभग 12 बजे बताया कि स्नान के दौरान पैर फिसलने से वे गंगा में बह गए। सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। फिलहाल परिजनों में शोक व्याप्त है।