अनूपपुर: शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,स्वतंत्रता दिवस परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न
15 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस परेड रिहर्सल शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अनूपपुर में सम्पन्न हुई। अपर कलेक्टर (विकास) एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने मार्च पास्ट की सलामी ली। रिहर्सल में ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण, हर्ष फायर, राष्ट्रगान, मध्यप्रदेश गान एवं राष्ट्रगीत का अभ्यास किया गया।