धरियावद: लसाड़िया ब्लॉक के 10 विद्यालयों में कक्षा-कक्ष निर्माण को मिली स्वीकृति, MLA ने दी बधाई
विधानसभा क्षेत्र के लसाड़िया ब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। ब्लॉक के 10 राजकीय विद्यालयों में कक्षा-कक्ष निर्माण कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। प्रत्येक विद्यालय में कक्षा-कक्ष निर्माण के लिए ₹15.12 लाख की स्वीकृति दी गई है। इस प्रकार 10 विद्यालयों के लिए कुल ₹1 करोड़ 51 लाख 20 हजार की राशि स्वीकृत।