डौण्डीलोहारा: रेंगाडबरी में गूंजा बोल बम, 550 कांवरियों का हुआ भव्य स्वागत
श्रावण मास में रविवार को रेंगाडबरी गांव ‘बोल बम’ के जयकारों से शिवमय हो उठा। अम्बागढ़ चौकी स्थित शिवनाथ नदी से जल लेकर जामड़ी पाटेश्वर धाम जा रही कांवर पदयात्रा के रेंगाडबरी पहुंचने पर बोल बम सेवा समिति एवं ग्रामवासियों ने करीब 500 से 550 कांवरियों का भव्य स्वागत किया। कांवरियों के साथ जामड़ी पाटेश्वर धाम के संत बालक दास महाराज त्यागी भी पहुंचे।