कुंडा: महेशगंज के पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, पत्नी को स्कूल छोड़ने जा रहे साइकिल सवार की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हुई मौत
महेशगंज क्षेत्र के कुंडा-जेठवारा मार्ग पर पटना के पास शनिवार सुबह 11 बजे तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार 55 वर्षीय ओमप्रकाश गौतम को टक्कर मार दी। वह अपनी पत्नी को प्राथमिक विद्यालय छोड़ने जा रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।