खंडवा नगर: खंडवा में मंत्री विजय शाह ने पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया, स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति के जज्बे से गूंजा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को खंडवा के पुलिस परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के साथ ही पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों और देशभक्ति के जज्बे से गूंज उठा।