स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर अनुपस्थित, घायल मरीज घंटों परेशान
बाइक-बोलेरो की भिड़ंत में घायल तीन मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद लाया गया, लेकिन आरोप है कि उन्हें करीब एक घंटे तक उपचार का इंतजार करना पड़ा। मौके पर ड्यूटी डॉक्टर मौजूद नहीं होने से अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठे। ड्यूटी डॉक्टर देवेश मिश्रा ने बताया कि बीएमओ से अनुमति लेकर सम्मान समारोह में गए थे और शाम 5 बजे तक लौटने वाले थे।