पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के द्वारा शहरी क्षेत्र के ई-रिक्शा/आटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का दिया गया सख्त हिदायत ।
यातायात थाना, किशनगंज के द्वारा शहरी क्षेत्र के ई-रिक्शा/आटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, उच्च मार्गों / राजकीय राजमार्गों पर वाहन का परिचालन करने एवं छोटे स्कूली बच्चों को बैठाकर वाहन का परिचालन नहीं करने के लिये दिया गया सख्त चेतावनी।
पुलिस के द्वारा एक सप्ताह दिनांक-12.10.2026 के बाद शहरी क्षेत्र के ई-रिक्शा/आटो चालकों को अपने वाहनों पर निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर ले जाते हुए पकडे जाने पर विधिसम्मत / शमन की कार्रवाई की जायेगी।
.