उदयपुर में शारदीय नवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर में माता रानी की प्रतिमाओं का आगमन भी शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में शहर के सबसे प्रसिद्ध और भव्य पंडालों में शामिल सुथरवाड़ा के माता जी की प्रतिमा भी उदयपुर पहुंच चुकी है।
11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होगा। नवरात्रि के दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर भव्य धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। इसके साथ ही गरबा रास और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
नवरात्रि के नजदीक आते ही शहर में पंडालों को सजाने और आयोजन की तैयारियों में तेजी देखने को मिलेगी। माता रानी के आगमन के साथ ही उदयपुर में नवरात्रि का माहौल बनने लगा है।
#Breking #News #india #trending #viral
: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।