गुना नगर: जर्जर स्कूल भवनों पर ABVP का प्रदर्शन, JCB मशीन लेकर MLB स्कूल पहुंचे कार्यकर्ता, प्रशासन में हड़कंप
गुना। मधुसूदनगढ़ में जर्जर स्कूल भवन गिरने की घटना के बाद गुना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ता JCB लेकर MLB स्कूल पहुंचे और जर्जर भवन को लेकर विरोध जताया। ABVP के मुताबिक जिले में करीब 200 जर्जर स्कूल चिन्हित हैं और प्रशासन को पहले भी इसकी जानकारी दी जा चुकी है। मौके पर तहसीलदार मयंक तिवारी और SDM शिवानी पांडे पहुंचे।