मोरी: ऑपरेशन प्रहार में उत्तरकाशी पुलिस ने 3 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तरकाशी पुलिस ने तीन वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस और धारा 138 एनआई एक्ट के मामले हैं। गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।