शामली: शामली में मशहूर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोलियों से हत्या, 3-4 हमलावरों ने की वारदात
Shamli, Shamli | Aug 26, 2026 बुधवार की शाम हरियाणवी गानों के मशहूर सिंगर शामली जिले के बंतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान (35) की शामली की सीबीगुप्ता कॉलोनी में जिम से लौटते समय गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद भारी पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। एसपी शामली एनपी सिंह ने बताया कि हथियारों से लैस हमलावर 4 से 5 की संख्या में थे, जिन्होंने हत्या की।