#ब्रेकिंग कचहरी पुल की सड़क मरम्मत की मांग, बड़े गड्ढे बन सकते हैं हादसे का कारण
ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: उन्नाव के बड़े चौराहा से कचहरी पुल की ओर जाने वाली सड़क अब मरम्मत की कगार पर पहुंचती दिखाई दे रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।
बरसात के मौसम में यदि समय रहते इन गड्ढों और जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग तत्काल मौके का निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत कराए।
हाल ही में बारिश के कारण उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा धंसने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद उसकी मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। ऐसे में कचहरी पुल की सड़क को लेकर भी समय रहते जिम्मेदार विभाग को गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है।
देखिए उन्नाव से बड़ी खबर, न्यूज़ इंडिया 24 से जिला संवाददाता ध्रुव लाल साहू की रिपोर्ट।
Unnao, Unnao | Aug 19, 2026