पाली: ग्राम बरौदा बिजलौन की हरिजन बस्ती से बंट की ओर जाने वाली सड़क कीचड़ में तब्दील, ग्रामीण परेशान
Pali, Lalitpur | Oct 2, 2026 ग्राम बरौदा बिजलौन की हरिजन बस्ती से होते हुए ग्राम बंट की ओर जाने वाली सड़क कीचड़ में तब्दील होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों एवं किसानों को भारी दिक्कत होगा सामना करना पड़ रहा है। उक्त सड़क के कीचड़ में तब्दील होने के कारण किसानों के ट्रैक्टर आदि आए दिन कीचड़ में फंस रहे हैं। उन्होंने उक्त मामले में पक्की सड़क के निर्माण हेतु उचित कार्यवाही की मांग की है।