हाथरस: चाऊमीन के रुपए मांगने पर 2 भाइयों के साथ दबंग ने तमंचे की बट से की मारपीट, नगदी लेकर फरार
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड श्याम नगर मे फास्ट फूड की दुकान पर चाऊमीन के रुपए मांगने पर दबंगों ने 2 भाइयों के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में श्याम नगर निवासी 2 भाई विनोद व रवि कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने दबंगों पर तमंचे की बट से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए गल्ले से हजारों रूपए की नगदी ले जाने का आरोप लगाया है।