नवाबगंज: नवाबगंज क्षेत्र के गांव में कक्षा आठ की छात्रा से दुष्कर्म का मामला
नवाबगंज थाना क्षेत्र में कक्षा आठ में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं