गुरूर: गुरुर नगर के प्राचीन काल भैरव देउर मंदिर में 33 दिवसीय रुद्राभिषेक जारी, 24 को होगा विशेष जल यात्रा का कार्यक्रम
Gurur, Balod | Aug 11, 2026 यह मंदिर क्षेत्र का अति प्राचीन होने के कारण यहां दूर दूर से भी श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे है। मंदिर आचार्य पंडित सुरेश पांडे ने बताया कि 24 अगस्त को विशेष रूप से जल यात्रा कार्यक्रम रखा गया है। क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल होकर मंदिर में रुद्राभिषेक कर तथा पूजा अर्चना कर घर, परिवार व क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि के लिए कामना कर सकेंगे।