राजगढ़: सादुलपुर में श्री सांवलिया सेठ मित्रमंडल के तत्वावधान में कलश-शोभायात्रा व श्रीमद्भागवत का आयोजन
Rajgarh, Churu | Aug 14, 2026 श्री सांवलिया सेठ मित्र मंडल सादुलपुर के तत्वावधान में तथा डोकवेवाला परिवार के सौजन्य से अग्रसेन भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश एवं शोभायात्रा के साथ हुआ। यात्रा नवनिर्मित श्री श्याम मंदिर से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंची। महिलाओं और पुरुषों ने भजनों पर नृत्य किया तथा जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।