बहराइच: बहराइच में लाल निशान के पार सरयू, बैराजों से छोड़ा गया 343939.00 क्यूसेक पानी, निचले गांवों में भर रहा पानी
बहराइच: तराई में हो रही बारिश व बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। बैराजों से 343939.00 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने के बाद सरयू नदी खतरे के निशान से 4 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। निचले इलाकों के गांवों में पानी भर रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुये है।