तिलहर: शंकरपुर पिटरहाई ग्राम स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के गेट पर स्वतंत्रता दिवस पर पड़ा ताला, आधे बच्चे बाहर और आधे अंदर
जैतीपुर क्षेत्र के शंकरपुर पिटरहाई ग्राम स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिखाई दे रहा है, जबकि कुछ बच्चे स्कूल के अंदर और कुछ बच्चे गेट के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों और स्कूल प्रशासन के बीच बातचीत भी हुई। ग्रामीणों ने वि