साइकिल रेस के विजेताओं को साइकिल देकर किया सम्मानित
मऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घोसी लोकसभा क्षेत्र के सदर विधानसभा अंतर्गत औरंगाबाद में साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव राय शामिल हुए और प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को साइकिल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सुधाकर सिंह के पुत्र सुजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय सहित सपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विजेताओं को पुरस्कार मिलने से प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आगे बढ़ने का हौसला पैदा करते हैं।