शुजालपुर: छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी गई
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश पर जिले में छात्रावासों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। नायब तहसीलदार श्रीमती किरण धाकड़ ने शुजालपुर स्थित कन्या सीनियर छात्रावास क्रमांक-1 एवं 2 का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं के लिए उपलब्ध साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी क्रम में नायब तहसीलदार श्री घनश्याम लोहार ने अकोदि